फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   half burned dead body found in ballabhgarh sector-3

खोखे में मिला युवक का अधजला शव, बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में वारदात

Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
half burned dead body found in ballabhgarh sector-3
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल में शवगृह के बाहर गमगीन बैठे मृतक सागर के परिजन । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में टैगोर स्कूल के पास एक खोखे में 23 वर्षीय सागर का अधजला शव मिला है। परिजनों और आसपास के लोगों ने इसे हत्या करार दिया है। पुलिस ने शव पास्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा। यहां से सागर का विसरा फोरेंसिक जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

त्रिखा कॉलोनी निवासी कुंदन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह तीन साल से तिगांव रोड टैगोर मोड़ पर अंडे का स्टॉल लगाता है। पास ही उसके पड़ोसी चंदन का खोखा है। वह चाउमिन बर्गर बेचता है। कोरोना के कारण स्टॉल बंद हो गया था। करीब सात महीने से खोखा खाली था। इसमें रात को सागर सोता था और दिन में कूड़ा बीनता था। रात को उसके दोस्त भी अक्सर खोखे में आते थे। सभी नशे के आदी थे।
विज्ञापन

कुंदन के मुताबिक, मंगलवार रात वह 10 बजे खोखा बंद कर घर चला गया। देर रात पड़ोस के डेयरी संचालक ने चंदन को फोन पर सूचना दी कि स्टॉल के पास वाले खोखे में आग लग गई है। वह रात को ही मौके पर पहुंचा तो खोखे में अधजला शव पड़ा देखा। शव के दोनों पैर बचे हुए थे। खोखे के पास ही खून पड़ा था। उन्होंने सागर की हत्या कर शव जलाने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन में खोखे में पहुंचकर देखा और कपड़ों से अधजले शव की पहचान 23 वर्षीय सागर के रूप में की। परिजनों ने भी सागर की पहचान कपड़ों से ही की। सागर के भाई राहुल और चाचा रामचंद्र का आरोप है कि किसी ने हत्या के बाद सागर का शव जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed