{"_id":"69863fd6bc051dae5d0ff85d","slug":"habits-of-littering-in-public-places-must-be-changed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62206-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की आदतें बदलनी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की आदतें बदलनी होंगी
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने शहर के लोगों से की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के बीच नगर निगम प्रशासन ने आमजन की भागीदारी को निर्णायक बताते हुए लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि फरीदाबाद की राष्ट्रीय रैंकिंग केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि हर नागरिक के रोजमर्रा के व्यवहार पर निर्भर करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शहर को स्वच्छता की दौड़ में बेहतर स्थान पाना है तो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की आदतें बदलनी होंगी।
निगम आयुक्त ने बताया कि पिछले सर्वेक्षणों में कई शहरों ने सिर्फ नागरिक सहभागिता के आधार पर अपनी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। इसी को देखते हुए इस बार फरीदाबाद में जन-जागरूकता अभियानों, वार्ड स्तर पर बैठकों और स्वच्छता गतिविधियों को तेज किया जा रहा है। उनका कहना है कि कूड़ा सड़कों, खाली प्लॉटों और नालों में फेंकने की प्रवृत्ति शहर की छवि के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।