{"_id":"5f299d6d8ebc3e3d212986da","slug":"gym-will-open-after-4-months-from-today-faridabad-news-noi527755662","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 महीने बाद आज से खुलेंगे जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 महीने बाद आज से खुलेंगे जिम
विज्ञापन
Gym will open after 4 months from today
फरीदाबाद। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में अनलॉक-3 के लिए गाइडलाइन जारी की गई थीं। इसमें स्कूल, कॉलेज, मेट्रो, सिनेमाघर 31 अगस्त तक बंद रखे गए हैं, जबकि जिम 5 अगस्त से खोलने की अनुमति दी गई है। सरकार के आदेशों के बाद जिम संचालकों ने जिम खोलने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी स्थानीय प्रशासन ने अनलॉक-3 के लिए कोई गाइडलाइन अभी जारी नहीं की है। जिम संचालकों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, इसलिए नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। शरीर के तापमान की जांच के बाद ही व्यक्ति को जिम में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में छोटे-बड़े 400 से अधिक जिम हैं। कोरोना संकट के कारण जिम पर पांच महीने से ताला लटका हुआ था। कोरोना संक्रमण के डरे सहमे लोग घरों में कैद थे। हालांकि अनलॉक प्रक्रिया के दौरान सरकार ने नियमों में छूट जरूर दी थी, मगर जिम बंद होने से लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंतित थे। केंद्र की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद लोगों के साथ जिम संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। मंगलवार तक जिम खोलने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं।
सेक्टर-9 स्थित गोल्ड जिम संचालक कुलवीर तेवतिया ने बताया कि जिम में प्रवेश से पहले मुख्य द्वार पर शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। फुल बॉडी सैनिटाइज किया जाएगा। बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम के नए नियमों से सभी सदस्यों को अवगत करवा दिया गया है। नए नियम संबंधी बाहर एक बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-28 स्थित धारा जिम संचालक पवन चौधरी ने कहा कि जिम के अंदर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए मशीनों को दूर-दूर कर दिया गया है। एक स्लॉट में केवल 10 से 12 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। तौलिया और पानी की बोतल व्यक्ति को खुद साथ लानी होगी। जिम के दौरान मास्क नहीं लगाने की छूट रहेगी। खाली जगह में कसरत करने पर मास्क लगाना जरूरी है।