फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Guru Charan Yatra today, use alternative routes

Faridabad News: गुरु चरण यात्रा आज, वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Guru Charan Yatra today, use alternative routes
दो दिन तक चलेगी यात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर में आज गुरुचरण यात्रा निकलेगी। ऐसे में शहरवासी संभलकर निकलें। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रा के दौरान शहर में वैकल्पिक रास्तों से चलने की अपील की है।


ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुचरण यात्रा आज बदरपुर बॉर्डर से दोपहर करीब ढाई बजे फरीदाबाद में प्रवेश करेगी और मैगपाई से लेफ्ट सनफ्लैग चौक से राइट, डीसी रेजिडेंस के सामने से होते हुए सेक्टर 15 मार्केट की तरफ से मुड़कर फिर सेक्टर 15 मार्केट से पहले दाएं मुड़कर सेक्टर 15 गुरुद्वारा पहुंचेगी। यहां 30 मिनट दर्शन के लिए ठहराव करेगी। इसके बाद खेल परिसर से दाहिनी ओर सेक्टर 12/15 मार्ग से सेक्टर 15ए पुलिस चौकी से होते हुए जीटी सर्विस रोड से राइट बाटा चौक यू टर्न होकर अजरौंदा चौक से नीलम चौक के रास्ते आगे बढ़ेगी। नीलम चौक से बीके चौक के पहले यू टर्न लेकर एनआईटी पांच गुरुद्वारा होते हुए चार-पांच चौक, डीसीपी एनआईटी आफिस होते हुए गुरुद्वारा नियर खजानी पॉलिटेक्निक पहुंचेगी और ठहराव करेगी।
विज्ञापन



अगले दिन 24 अक्टूबर को गुरुद्वारा से चलकर बीके चौक, हार्डवेयर चौक, बाटा चौक, वाईएमसीए चौक, एल्शन चौक, सर्विस रोड होते हुए पलवल की ओर रवाना होगी।


फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें तथा किसी भी ट्रैफिक नियम उलंघन या आपात सहायता के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर-112 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed