फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gurgaon Crime news: Husband wife beat up by goons in DJ dispute

डीजे की आवाज कम करने को कहा तो हो गए आगबबूला, दोस्तों को बुलाकर पति-पत्नी को जमकर पीटा

Tue, 22 Mar 2022 05:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon Crime news: Husband wife beat up by goons in DJ dispute
फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। दंपती ने डीजे की आवाज कम करने को कहा, जो युवकों को नागवार गुजरा। आरोपियों ने शंभु सिंह और सुमेरा की लाठी-डंडों तथा रॉड से पिटाई कर दी। इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी शंभु सिंह की कॉलोनी में ही कपड़े की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को घर पहुंचा था। इस दौरान पड़ोसी रोहित और निशांत तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इससे उसको परेशानी हो रही थी। उसने युवकों से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर दोनों नाराज हो गए और गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर पत्नी सुमेरा देवी भी बाहर निकली और आरोपियों से डीजे की आवाज कम करने को कहने लगी। इस पर दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त राजू, विजय व उदय को बुला लिया और घर में घुसकर लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट शुरू कर दी। सभी ने मिलकर दोनों को इतना मारा कि इसके बाद पति व पत्नी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर सेक्टर-31 थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed