{"_id":"6a1f2f64d3d20f15d0021ef0","slug":"guest-teachers-demanded-early-regularisation-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71433-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिथि अध्यापकों ने जल्द नियमित करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिथि अध्यापकों ने जल्द नियमित करने की मांग उठाई
विज्ञापन
राज्य मंत्री राजेश नागर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अतिथि अध्यापकों ने अपनी नियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने और तुरंत ज्वाइनिंग दिए जाने की मांग को लेकर राज्य मंत्री राजेश नागर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए। अतिथि अध्यापक ज्ञापन देने के लिए तिगांव स्थित मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे।
ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों ने कहा कि वे वर्षों से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं देकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं। ऐसे में नियमितीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना बेहद जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार द्वारा उनके हितों में उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य सरकार का आभार भी जताया। मंत्री नागर ने भरोसा दिलाया कि नियमितीकरण और जॉइनिंग से संबंधित मामलों को वे स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखेंगे।