{"_id":"6862cc81cb162bf38d0d4ed3","slug":"guard-arrested-for-attacking-delivery-boy-with-a-rod-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46283-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिलीवरी बॉय पर रॉड से हमला करने के आरोप में गार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिलीवरी बॉय पर रॉड से हमला करने के आरोप में गार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
गार्ड ने कहा -डिलीवरी बॉय अक्सर गाली देता था, इसलिए किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना एरिया में ऑर्डर देने पहुंचे डिलीवरी बॉय पर रॉड से हमला करने के आरोप में गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गार्ड की पहचान नीमका गांव निवासी नितिन (29) के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वो केएलजे ब्लॉक बी में गार्ड की नौकरी करता है। जब डिलीवरी बॉय राहुल वहां ऑर्डर देने जाता था, तो उसे गाली देता था। इसी के चलते 27 जून को जब राहुल ऑर्डर देने आया तो उसने साइड में चल रही कंस्ट्रक्शन साइट से लोहे की रॉड उठा कर हमला कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गार्ड नितिन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में बीपीटीपी थाना पुलिस को आदर्श नगर के हरी विहार निवासी वीर सिंह ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि उसका चचेरा भाई राहुल डिलीवरी बॉय का काम करता है। 27 जून को राहुल ऑर्डर देने केएलजे ब्लॉक बी में गया था। वहां बैठे गार्ड ने राहुल का रास्ता रोककर रॉड से जानलेवा हमला किया। जिसमें डिलीवरी बॉय को गंभीर चोट लगी थी। बीपीटीपी थाने में हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।