फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST officer was to be promoted in two days

जीएसटी अधिकारी की दो दिन में होने वाली थी पदोन्नति

Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
GST officer was to be promoted in two days
फरीदाबाद। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबारी को जीएसटी नंबर देने की एवज में घूस लेने के आरोपी जीएसटी अधिकारी रोशनलाल की दो दिन में पदोन्नति होने वाली थी। एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) के बाद डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर बनने वाला था, लेकिन उससे पहले ही करनाल की राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने धर दबोचा। इस कार्रवाई से मंगलवार को कार्यालय में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

ईटीओ रोशनलाल पिछले कई साल से फरीदाबाद जीएसटी कार्यालय में तैनात था। शहर में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करने वाले सिरसा निवासी मोहित ने जीएसटी नंबर के लिए अप्रैल में आवेदन किया था। एक बार उसका आवेदन निरस्त होने के बाद उसने दोबारा से आवेदन किया। इसके साथ ही फरीदाबाद जीएसटी में तैनात ईटीओ रोशनलाल से मिला तो उन्होंने उसे गुरुग्राम में तैनात इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने गुरुग्राम में तैनात इंस्पेक्टर सुमित्रा से संपर्क किया तो उसने काम की एवज में सात लाख रुपये की मांग की। दो लाख रुपये एडवांस और बाकी पैसा काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। पीड़ित ने इसकी शिकायत करना स्थित राज्य चौकसी ब्यूरो से की। ब्यूरो की टीम ने सोमवार को छापा मारकर दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed