फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GST is expected to increase revenue account by 5% in the coming months

Faridabad News: आगामी महीनों मे राजस्व खाते में जीएसटी से 5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद

Wed, 03 Sep 2025 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
GST is expected to increase revenue account by 5% in the coming months
- बीते पांच में माह में पिछले वर्ष की तुलना में 2.89 वृद्धि हुई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष लागू होने के बाद से जिले से वस्तु एवं सेवा कर के माध्यम से करीब 3750 करोड़ रुपये राजस्व विभाग के खाते में गए हैं। इससे 2024-25 वित्तीय वर्ष के मुकाबले इन शुरुआती पांच महीनों में जिले से वस्तु एवं सेवा कर में 2.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि तकरीबन सौ करोड़ 90 लाख रुपये है। जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक आगामी तीन महीनों में त्योहारों के चलते इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में यह लगभग 5 प्रतिशत अधिक पहुंच सकती है।

बता दें कि इन सभी आंकड़ों में राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी), केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर (सीईएसएस) ये सभी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष सबसे अधिक जीएसटी ऑटो पार्ट्स सेक्टर से आया है, जो करीब एक हजार करोड़ रुपये रहा है। वहीं, दूसरे स्थान पर मशीनी उपकरणों के भाग का सेक्टर रहा है। यहां से 550 करोड़ से अधिक कर राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीएसटी के अन्य प्रकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो एसजीएसटी को 1906 करोड़, सीजीएसटी को 1423 करोड़, आईजीएसटी को 302 करोड़ और सीईएसएस को 128 करोड़ रुपये जिले से अब तक प्राप्त हुए हैं।




वस्तु एवं सेवा कर भवन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में जिले से प्राप्त जीएसटी में अब तक करीब 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आगामी त्योहारों के महीनों में इनमें और इजाफा होने की उम्मीद है। आशा है कि यह आंकड़ा 5 प्रतिशत तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed