फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gsg

Faridabad News: नववर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

Tue, 30 Dec 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
gsg
नये साल के जश्न को लेकर नूंह पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका। नव वर्ष के जश्न को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी , शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उपपुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर नए साल 2026 के शांतिपूर्ण जश्न मनाने व आमज़न की सुरक्षा और बिना किसी समस्या या परेशानी के यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 30 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे से नए साल के उत्सव के समापन तक आमजन के लिए यातायात संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान और सड़क के किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा इस अवसर पर शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर की जाने वाली हुडदंग बाजी और गतिविधियों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा रात्रि के समय पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शराब पीकर हुड़दंग करने वाले सोशल मीडिया पर गलत बयान लिखने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात प्रभारी को उचित निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed