Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Growing craze for sherwanis and lehengas

Faridabad News: शेरवानी और लहंगों का बढ़ा क्रेज

Sat, 21 Nov 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Growing craze for sherwanis and lehengas
- पारंपरिक लाल की जगह सफेद रॉ सिल्की कपड़े और हल्की मोतियों की कढ़ाई पसंद कर रहे लोग
विज्ञापन

- नोटों की माला से लेकर पगड़ी और सहरे की दुकानों पर भी बढ़ी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादी का सीजन शुरू होते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूल्हे की शेरवानी से लेकर दुल्हन के लहंगे, नोटों की माला, पगड़ी, सहरा और शादी के कार्ड तक की दुकानों पर रौनक दिखाई दे रही है। इस बार शादी के कपड़ों में भारी कढ़ाई और चमक-धमक के बजाय सफेद रॉ सिल्की कपड़े का चलन बढ़ा है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले शादी के सामान की कीमतों में करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। एनआईटी-1 के शोएब और एनआईटी-5 के दुकानदार इंतेजार अब्बासी ने बताया कि पहले की तुलना दूल्हे के लिए अब रॉ सिल्की शेरवानी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दुल्हन के लहंगों में भी इसी तरह की सादगी देखने को मिल रही है।
बाजार में इस समय 12 हजार से 30 हजार रुपये तक की स्टाइलिश शेरवानी उपलब्ध हैं। वहीं शादी के लहंगों की कीमत 15 हजार से 40 हजार रुपये तक है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले साल 10 हजार रुपये में मिलने वाली शेरवानी अब 11 हजार रुपये, 20 हजार वाली 22 हजार रुपये और 25 हजार वाली करीब 27 हजार रुपये में मिल रही है। इसी तरह 27 हजार रुपये वाली शेरवानी की कीमत बढ़कर 30 से 31 हजार रुपये तक पहुंच गई है। वहीं लहंगों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 10 हजार रुपये का लहंगा अब करीब 12 हजार रुपये, 20 हजार रुपये वाला 22 हजार और 30 हजार रुपये वाला 33 हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं 35 हजार रुपये के लहंगे की कीमत बढ़कर 39 से 40 हजार रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन

नोटों की माला में तीन चक्र की डिजाइन पसंद
शादी में दूल्हे के लिए नोटों की माला में तीन चक्र वाली डिजाइन लोगों को अधिक पसंद आ रही है। इन मालाओं की कीमत उसमें लगे नोटों के कुल मूल्य से करीब 500 रुपये अधिक है। इसके अलावा साधारण मालाएं 200 से 300 रुपये में भी उपलब्ध हैं। बाजार में पगड़ी की कीमत 500 से 1,500 रुपये तक है। वहीं सहरा 300 से 600 रुपये में मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सहरे की मांग में कमी हुई है। शादी के कार्ड और अन्य सामान की दुकानों पर भी सीजन के चलते कारोबार बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed