फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   groom ran away leaving doctor wife after not getting a car at wedding In Ballabhgarh

मेट्रोमोनियल साइट पर मिले थे: शादी में कार न मिलने पर डॉक्टर पत्नी को छोड़ भागा दूल्हा, सास ने भी की ओछी हरकत

Fri, 07 Apr 2023 10:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी से पहले उनको कई बार शक हुआ कि अबीर का किसी अन्य लड़की से नेपाल में रिश्ता चल रहा है।

विज्ञापन
groom ran away leaving doctor wife after not getting a car at wedding In Ballabhgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में बीएमडब्ल्यू कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर डॉक्टर दूल्हा और उसके परिवार वाले डॉक्टर दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर भाग गए। एयरपोर्ट पर सास गहनों से भरा हुआ बैग छीनकर फ्लाइट में बैठ गई। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लड़की की पहचान लड़के से मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों की शादी गोवा में हुई थी।

विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है। उसके पिता ने मेट्रोमोनियल साइट पर उसका बायोडाटा डाला हुआ था। इस पर हिसार निवासी अबीर कार्तिकेय गुप्ता के परिवार वालों ने पीड़िता के पिता से संपर्क किया। अबीर की माता आभा गुप्ता और पिता अरविंद गुप्ता भी डॉक्टर हैं और उनका हिसार में अस्पताल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अबीर नेपाल की यूनिवर्सिटी से ईएनटी का दूसरे वर्ष का छात्र है। दोनों परिवार वालों द्वारा रोका की रस्म 27 मई 2022 को की गई। वह लड़के से मिलने के लिए नेपाल गई। जहां पर युवक अबीर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। इस बारे में परिवार को नहीं बताया क्योंकि पिता हार्ट के मरीज हैं। 

विज्ञापन

लड़के के परिवार वालों की इच्छा अनुसार गुरुग्राम के होटल में रोका की रस्म की गई। जिसमें करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए। लड़के के परिवार वालों ने उनके ऊपर दबाव बनाया कि अबीर उनका इकलौता बेटा है, इसलिए शादी गोवा में होगी। उस बात के लिए भी उनके परिवार वाले मान गए। शादी के लिए उनके परिवार के द्वारा लड़के के परिवार वालों के साथ-साथ उनके दोस्त की फ्लाइट का खर्चा भी उन्होंने ने ही उठाया। 

26 जनवरी 2023 को शादी की तारीख तय हुई। आरोप है कि शादी से ठीक पहले अबीर के माता-पिता ने 25 लाख रुपये की मांग रख दी। पीड़िता के पिता ने उनकी यह मांग पूरी कर दी। इसके बाद तय तारीख पर ही गोवा के एक महंगे होटल में शादी हुई। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी का सारा खर्च पिता ने उठाया। फेरे होने बाद अबीर के माता-पिता ने बीएमडब्ल्यू कार की मांग रख दी। उन्होंने कहा कि वह दुल्हन को तभी साथ लेकर जाएंगे, जब वह उनकी मांग को पूरी कर देंगे। 

पीड़िता के पिता ने किसी तरह हाथ जोड़कर बेटी की विदाई करवा दी। गोवा एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के बाद पति अबीर नई नवेली दुल्हन को अकेला बैठा छोड़कर थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। अबीर की मां डॉक्टर आभा गुप्ता बहू से आभूषणों से भरा बैग छीनकर फ्लाइट में चली गई। पीड़िता ने यह बात पिता को बताई। तब उन्होंने मामला दर्ज कराया।

अन्य लड़की के साथ भी संबंध
पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी से पहले उनको कई बार शक हुआ कि अबीर का किसी अन्य लड़की से नेपाल में रिश्ता चल रहा है। जिसके बारे में उसने कई बार पूछा लेकिन हर बार बात को तालमटोल करके बात बदल देता। सेक्टर आठ थाना प्रभारी नवीन कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed