फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Greater Faridabad to become an education hub, youth will get the opportunity to study in their own city

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद बनेगा शिक्षा का हब, युवाओं को अपने ही शहर में मिलेगा पढ़ाई का अवसर

Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Greater Faridabad to become an education hub, youth will get the opportunity to study in their own city
सेक्टर-78 के पास तीन बड़े शिक्षण प्लॉट से बदलेगा शहर का भविष्य
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद बनेगा इंस्टीट्यूशनल हब, सेक्टर-78 के पास तीन बड़े शिक्षण प्लॉट से बदलेगा शहर का भविष्य-
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, जिम खाना क्लब और आधुनिक सुविधाओं पर शुरू हो चुका है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद अब रिहायशी मकानों और सोसाइटियों की पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सेक्टर-78 में प्रस्तावित वर्किंग वुमन हॉस्टल के आसपास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तीन बड़े शिक्षण संस्थानों के लिए प्लॉट काटे हैं। इन परियोजनाओं के साथ पूरे क्षेत्र को इंस्टीट्यूशनल हब के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण द्वारा इस क्षेत्र में मूलभूत ढांचे को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी सुविधाएं लगभग पूरी की जा चुकी हैं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, आम लोगों के लिए जिम खाना क्लब जैसी सुविधाओं का काम भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों का मानना है कि इन तीन बड़े शिक्षण संस्थानों के शुरू होने से न केवल स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि दूसरे शहरों से भी छात्र यहां आएंगे, जिससे आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


यह है पूरी योजना
इस पूरी योजना के तहत सेक्टर-78 के पास तीन बड़े शिक्षण संस्थानों के लिए प्लॉट तैयार किए गए हैं और पूरे क्षेत्र को एक संगठित इंस्टीट्यूशनल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल पहले से प्रस्तावित है, जबकि आसपास जिम खाना क्लब और अन्य सुविधाओं का विकास भी साथ-साथ किया जा रहा है, ताकि यह इलाका एक संपूर्ण आधुनिक जोन के रूप में उभरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को अपने ही शहर में बेहतर शिक्षा के अवसर

इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलने वाला है। स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और महिलाओं के लिए सुरक्षित रहने की सुविधा भी सुनिश्चित होगी, जिससे उनका आत्मविश्वास और भागीदारी दोनों बढ़ेंगे।

बिजली, पानी और सड़क व्यवस्था लगभग तैयार

इंफ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर भी इस क्षेत्र को मजबूत किया जा रहा है। बिजली, पानी और सड़क व्यवस्था लगभग तैयार है, जबकि सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते आवाजाही आसान होगी और आसपास के सेक्टरों में भी विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरा ग्रेटर फरीदाबाद एक संगठित और विकसित क्षेत्र के रूप में उभरेगा।
औद्योगिक शहर तक सीमित नहीं रहेगी पहचान
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के विकास से फरीदाबाद की पहचान केवल एक औद्योगिक शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह एक उभरते एजुकेशन हब के रूप में भी स्थापित होगा। बाहर से छात्रों के आने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और महिला सुरक्षा व सुविधाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।


ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को अपने ही शहर में वो सुविधाएं मिलेंगी, जिसके लिए आज उन्हें दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। यह बदलाव न सिर्फ शहर के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि यहां रहने वाले हर परिवार की जिंदगी को आसान और बेहतर बनाएगा।- संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed