फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Great anger rally of guest teachers in Karnal on 9th September

Faridabad News: अतिथि शिक्षकों की नौ सितंबर को करनाल में महाआक्रोश रैली

Thu, 07 Sep 2023 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Great anger rally of guest teachers in Karnal on 9th September
फोटो
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने श्रद्धांजलि सभा में राजरानी को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया कि अतिथि अध्यापक अपनी मांगों को लेकर पिछले 18 वर्षों से संघर्षरत हैं। भाजपा द्वारा चुनाव पूर्व किया वादा आज तक अधूरा है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशभर का अतिथि अध्यापक 9 सितंबर को करनाल में महाआक्रोश रैली करने जा रहे हैं। जिसमें जिले के अतिथि अध्यापक भारी संख्या पहुंचेंगे।

इससे पहले जिले के अतिथि अध्यापकों ने महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि-सभा का आयोजन किया। 7 सितंबर 2008 को रोहतक प्रदर्शन के दौरान अतिथि अध्यापिका राजरानी दिवंगत हो गई थीं। राजरानी की पुण्यतिथि पर सैकड़ों अतिथि अध्यापकों ने सामूहिक रूप से यज्ञ का आयोजन किया। अध्यापकों ने दो मिनट मौन रखकर राजरानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विजयपाल नरवाल, ललित शर्मा, भागीरथ शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, दुष्यंत त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed