फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   GRAP rules are being blown away by construction dust, the air is becoming stifling.

Faridabad News: निर्माण कार्यों की धूल में उड़ रहे ग्रेप के नियम, हवा हो रही दमघोंटू

Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
GRAP rules are being blown away by construction dust, the air is becoming stifling.
शहर में धड़ल्ले से चल रहे हैं निर्माण कार्य, कार्रवाई करने वाला कोई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण ग्रेप का दूसरा चरण लागू है। इसके बावजूद शहर में धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य से लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। ग्रेप के नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है।

सेक्टर- 16 स्थित दशहरा मैदान में निर्माण कार्य चल रहा है। इससे लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है। इसकी वजह से आस-पास की हवा दूषित होती जा रही है। दशहरा मैदान में निर्मित भवन में पलस्तर का काम किया जा रहा है। यह काम कई दिनों से चल रहा है। ग्रेप की पाबंदियों के बावजूद भी इस पर कोई रोक नहीं लगी है।
विज्ञापन


वहीं, एनआईटी दो में खुले में बिल्डिंग मटेरियल रखा हुआ है। इसको ढंका नहीं गया है, जबकि ग्रेप के नियमों के मुताबिक निर्माण सामग्री को खुले में नहीं रखा जा सकता। जरा सी हवा चलने पर यहां रखी हुई रेत उड़ने लगती है, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्डवेयर चौक पर जल रहे तंदूर

हार्डवेयर चौक पर टूटी सड़क के कारण धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। वहीं दूसरी तरफ तंदूर से उठता धुआं हवा को दमघोंटू बना रहा है। इस चौक पर दो से तीन कोयले की भट्टियां जल रहीं हैं। ये भट्टियां सुबह से लेकर शाम तक ऐसे ही जलती रहती हैं। प्रशासन द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


बल्लभगढ़ का एक्यूआई 273 पहुंचा
शनिवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया। फरीदाबाद क्षेत्र में स्थित एनआईटी का एक्यूआई 231 और सेक्टर-30 का 167 रहा। वहीं बल्लभगढ़ के प्रदूषण के स्तर में एक बार से वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार शाम सात बजे तक बल्लभगढ़ का एक्यूआई 273 पहुंच गया।

बॉक्स

देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों का एक्यूआई

फतेहाबाद- 329
बहादुरगढ़- 324
नोएडा- 324
धारूहेड़ा-307
पानीपत- 306





पिछले एक हफ्ते का वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई)


दिन बल्लभगढ़ फरीदाबाद
19 अक्तूबर 305 125
20 अक्तूबर 303 182
21 अक्तूबर 297 268
22 अक्तूबर 295 201
23 अक्तूबर अपर्याप्त डेटा 198
24 अक्तूबर
92 198


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed