फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Grand procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti

Faridabad News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti
सेक्टर-10 और 11 में दिखी समाज की एकजुटता, बैंड-बाजों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

डांडिया-गरबा और झांकियों ने मोहा मन

फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार देर शाम सेक्टर-10 और 11 में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और महिलाओं के डांडिया-गरबा ने आयोजन को उत्सवमय बना दिया।


शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, राधा-कृष्ण, माता माधवी और महाराजा अग्रसेन की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। समाज के 18 अग्र राजकुमारों की विशेष उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। भारत बैंड की धुनों, नासिक ढोल की थाप और नफीरी बैंड के साथ महाराजा अग्रसेन का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, पंजाबी ढोल की धुन पर महिलाओं ने डांडिया और गरबा प्रस्तुत कर माहौल को उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राजेश अग्रवाल ने मुख्य आयोजक की भूमिका निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed