फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Grand Kalash Yatra taken out with yellow rice from Ayodhya

Palwal News: अयोध्या से आए पीले चावलों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Mon, 27 Nov 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out with yellow rice from Ayodhya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। अयोध्या मंदिर में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के तहत पलवल पहुंचे अक्षत यानी पीले चावल की सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। पवित्र चावलों से भरे हुए कलश को बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में पंचवटी मंदिर से हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर में ले जाया गया। कलश के साथ सुंदर और भव्य झांकियों के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यात्रा में महिलाओं के साथ पुरुष भी सिर पर कलश लेकर चले। यात्रा का संयोजन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष धीरज मंगला ने किया, जबकि सह संयोजक नवीन रहे।

यात्रा पंचवटी मंदिर से शुरू होकर सोहना रोड होते हुए पुराना जीटी रोड पहुंची। पुरानी जीटी रोड स्थित मीनार गेट, कमेटी चौक होते हुए यात्रा का समापन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में किया गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर धीरज मंगला ने कहा कि अयोध्या नगरी से आए हुए पूजित अक्षत का स्वागत पंचवटी मंदिर में पलवल शहर के सभी धार्मिक संस्थाओं ने किया। इन पूजित अक्षरों का स्वागत हरियाणा में पानीपत में किया गया था। पानीपत से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख कालीदास इन्हें लेकर के पलवल के पंचवटी मंदिर पर आए। सोमवार सुबह पंचवटी मंदिर के महंत ऋषि कुमार ने इनका विधिवत रूप से पूजन किया। इसके बाद महामंडलेश्वर कामता दास महाराज ने चावलों की विशेषता बताते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम उन पूजित अक्षतों का स्वागत कर रहे हैं, जिनका प्रयोग अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय किया गया था। हमें बहुत संघर्ष और लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, उसके बाद यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। धीरज मंगला ने कहा कि पूजित अक्षत को पंचवटी मंदिर से ले जाकर कर हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर में रखा जाएगा। उसके बाद इन पूजित अक्षत को पलवल शहर के सभी घरों तक निमंत्रण के रूप में भेजा जाएगा। शहर के सभी धार्मिक संस्थाएं इसमें सहयोग करेंगी। निमंत्रण देने का कार्य एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। 24 जनवरी के बाद आम जन के लिए राम मंदिर खुल जाएगा। तब राम लाला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अयोध्या जा सकते हैं। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि सहरावत, वीरपाल दीक्षित, पवन अग्रवाल, देवांशु गौड, शैलेंद्र सिंगला, पालक अधिकारी केपी सिंह, जिला मीडिया संवाद मुकेश तेवतिया, हरिओम भार्गव, महेंद्र प्रसाद शास्त्री मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed