फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   govt nurse caught providing illegal abortion facilities during a raid in her home in faridabad

फरीदाबाद: सरकारी नर्स घर पर कर रही थी गर्भपात, छापेमारी में हुआ पर्दाफाश, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद

Sat, 14 Aug 2021 02:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Aug 2021 02:24 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर आठ निवासी नर्स सुदर्शना अपने घर पर अवैध तरीके से गर्भपात कराती है। इस पर सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने टीम गठित की। इसके लिए एक गर्भवती महिला को तैयार किया गया, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
 

विज्ञापन
govt nurse caught providing illegal abortion facilities during a raid in her home in faridabad
नर्स के घर में मारा गया छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर आठ स्थित एक सरकारी नर्स के घर पर छापा मारकर आरोपी नर्स को अवैध तरीके से गर्भपात करते हुए पकड़ा। मौके से गर्भपात की दवाईयां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर आठ निवासी नर्स सुदर्शना अपने घर पर अवैध तरीके से गर्भपात कराती है। इस पर सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने टीम गठित की। इसके लिए एक गर्भवती महिला को तैयार किया गया। इसके लिए चार हजार रुपये का सौदा हुआ। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह हेल्थ व पुलिस की टीम महिला नर्स के घर गई। इस दौरान डॉ. हरीश आर्य, डॉ. मान सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर संदीप के अलावा स्थानीय पुलिस ने नर्स के घर पर छापा मारा। महिला का तीन महीने का भ्रूण भी मिला है। नर्स एक सरकारी सीएचसी में कार्यरत है और घर पर ही अवैध रूप से गर्भपात करा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को भारी मात्रा में गर्भपात संबंधी दवाएं यंत्र और अन्य इंजेक्शन मिले हैं। नोडल अधिकारी हरीश आर्य के अनुसार गर्भपात में संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्स से पूछताछ कर रही है। नर्स के घर पर काफी सरकारी दवाईयां भी मिली है।

महिला के चार बच्चे थे
गर्भपात करने वाली महिला को चार बच्चे थे। इसलिए वह गर्भपात कराना चाहती थी। पहले सौदा दो हजार में हुआ था लेकिन तीन माह का गर्भ होने पर नर्स ने चार हजार रुपये लेने की मांग की। 


कोरोना जांच की किट मिली
महिला नर्स के घर से कोरोना वायरस की जांच संबंधी किट मिली है। वहां से कोरोना का टीका और भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां भी बरामद की गई हैं। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी महिला पनहेडा खुर्द में सीएचसी की हेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed