{"_id":"660c459e51815957f80cd7e8","slug":"government-wheat-procurement-could-not-be-done-even-for-the-second-day-due-to-moisture-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22753-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नमी के कारण दूसरे दिन भी नहीं हो पाई सरकारी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नमी के कारण दूसरे दिन भी नहीं हो पाई सरकारी गेहूं की खरीद
Tue, 02 Apr 2024 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले की किसी मंडी में मंगलवार को दूसरे दिन भी सरकारी गेहूं की खरीद नहीं हुई है। गेहूं में सरकारी नियमों के अनुसार में नमी अधिक होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। नियमों के अनुसार गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत होनी चाहिए। अनाज मंडी में पहुंचने वाले गेहूं में नमी की मात्रा 17-18 फीसदी आ रही है। इसके कारण सरकारी खरीद नहीं हो पाई। शनिवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में 250 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा है। गेहूं में नमी होने के चलते किसान अपनी फसलों को खुले में सुखा रहे हैं।
जिले की छह मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई, ताकि किसानों को परेशानी न हो। फिलहाल गेहूं की आवक भी कम है, क्योंकि किसानों की फसल अभी खेत में पकी नहीं है। इसकी वजह से अभी 10 15 दिन का समय लगेगा। जिले की बल्लभगढ़, मोहना, तिगांव, फतेहपुर बिल्लौच, सेक्टर-16 और डबुआ गेहूं की खरीद होती हैं। बल्लभगढ़ अनाज मंडी की बात करें तो दो दिन में करीब 250 क्विंटल गेहूं लेकर किसान पहुंचे हैं। दोनों दिनों के गेहूं में नमी की मात्रा तय मानक से अधिक मिली, जिसके चलते सरकारी खरीद नहीं हो पाई। वहीं, मोहना मंडी में अब तक कोई भी किसान अपनी फसल को लेकर नहीं पहुंचे हैं। करीब एक सप्ताह के बाद किसानों द्वारा ज्यादा संख्या में फसलों को लेकर आएंगे।
खरीद अधिकारी के लिए दोबारा लिखा पत्र
बल्लभगढ़ अनाज मंडी मार्केट कमेटी के सचिव इंद्रपाल ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गिरीश शर्मा को खरीद अधिकारी नियुक्त किया गया, लेकिन हरियाणा भंडारण निगम की ओर से अभी तक खरीद अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। दो बार उनकी ओर से पत्र लिख चुका है। बिना खरीद अधिकारी के सरकारी गेहूं की खरीद नहीं होगी।