{"_id":"6af1ffe30d90f77d680c0627","slug":"government-school-timings-will-change-starting-next-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84887-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अगले सप्ताह से सरकारी स्कूलों के समय में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अगले सप्ताह से सरकारी स्कूलों के समय में होगा बदलाव
विज्ञापन
सुबह साढ़े नौ बजे से लगेंगी कक्षाएं, एकल शिफ्ट के स्कूलों में दोपहर साढ़े तीन बजे होगी छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही जिले के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है। अगले सप्ताह से सभी सरकारी स्कूल नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे छुट्टी होगी।
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय भी बदला जाएगा। इन स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक संचालित होगी। दोनों शिफ्ट के बीच 10 मिनट का अंतर रखा गया है। यह अंतर विद्यार्थियों के आने-जाने और कक्षाओं की व्यवस्था में परेशानी न हो, इसके लिए है।
समय में बदलाव का असर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की दिनचर्या पर भी पड़ेगा। खासकर डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को नई समय-सारिणी के अनुसार प्रार्थना सभा, कक्षा संचालन और छुट्टी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को भी बदले हुए समय की जानकारी देगा।