फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government school students shine in board exams

Faridabad News: बोर्ड परीक्षा में छाए राजकीय विद्यालय के छात्र

Fri, 15 May 2026 05:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Government school students shine in board exams
haryana Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया गया, जिसमें जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्रों के परिवार में उत्साह देखने को मिला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद की छात्रा प्रीती ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी एक (मेट्रो स्कूल) की तनु जैन ने 97 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर चंदीला के छात्र हितेन राघव ने 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


परिवार से मिली आगे बढ़ने की प्रेरणा

जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रीती ने बताया कि वे स्कूल से आने के बाद नियमित पांच-छह घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के समय उन्हाेंने 7-8 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान उनकी बहनों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। प्रीती फिलहाल कॉमर्स स्ट्रीम से 11वीं कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं तनु जैन


राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तनु ने बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वे बेहद साधारण परिवार से आती हैं। तनु के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया। उनकी मांं एक निजी स्कूल में शिक्षका हैं। मां के साथ-साथ तनु भी छोटे बच्चों को पढ़ाती हैं। तनु ने कहा कि इस कामयाबी में शिक्षकों का काफी सहयोग रहा।

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पाई सफलता

जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले हितेन राघव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता-पिता को दिया । उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में रहने के लिए रोजाना करीब चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की। हितेन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया।उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।


79. 54 प्रतिशत रहा राजकीय विद्यालयों का परिणाम

परीक्षा में कुल 7,362 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी। इनमें से 5,856 विद्यार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। राजकीय विद्यालयों का परिणाम 79.54 प्रतिशत रहा। चार विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों के साझा प्रयास को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed