{"_id":"69ecfe8946f5e6579c09bf65","slug":"government-petrol-pump-started-for-rehabilitation-of-prisoners-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68467-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैदियों के पुनर्वास के लिए शुरू किया सरकारी पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैदियों के पुनर्वास के लिए शुरू किया सरकारी पेट्रोल पंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला कारागार नीमका ने कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की है। कारागार विभाग द्वारा एनटीपीसी गेट तिगांव रोड के सामने सरकारी पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा है। जेल अधीक्षक नरेश गोयल ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों को पेट्रोल पंप संचालन, ग्राहक सेवा और अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान देना है ताकि रिहाई के बाद वे स्वरोजगार के सक्षम बन सकें। पेट्रोल पंप परिसर में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर और फ्री एयर सुविधा के साथ-साथ जेल में बने उत्पादों का डिस्प्ले काउंटर भी लगाया गया है। इस काउंटर पर कैदियों द्वारा निर्मित फर्नीचर और अन्य उपयोगी वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। जेल अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे इस सरकारी पेट्रोल पंप की सेवाओं और जेल उत्पादों का लाभ उठाकर कैदियों के कौशल को प्रोत्साहित करें और उनके सामाजिक पुनर्वास में अपना बहुमूल्य योगदान दें।