फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government must give an account of employment, development, and amenities: Deepender

रोजगार, विकास और सुविधाओं का हिसाब दे सरकार : दीपेंद्र

Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government must give an account of employment, development, and amenities: Deepender
तिगांव में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। तिगांव में बृहस्पतिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। सम्मेलन का आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है और उसके कामकाज का हिसाब जनता के सामने रखा जाना चाहिए। कहा कि रोजगार, विकास और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सरकार को सार्वजनिक करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने फरीदाबाद के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस शासन के दौरान बदरपुर बॉर्डर, सड़क परियोजनाओं और मेट्रो विस्तार समेत किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उनका दावा था कि कांग्रेस शासन के बाद फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरावली क्षेत्र में विकास गतिविधियों को लेकर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।


सम्मेलन के आयोजक रोहित नागर ने कहा कि तिगांव की जनता बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, खराब सड़कों, जलभराव और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं उठाएंगे। वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए आपसी भाईचारे और एकता को क्षेत्र की ताकत बताया। कार्यक्रम में विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article