{"_id":"68e95abc619fb22c4b068df7","slug":"government-aims-to-create-45-crore-jobs-jayant-chaudhary-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53281-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल परिवहन क्षेत्र में ही 4.5 करोड़ रोजगार सृजित करने का सरकार का लक्ष्य : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल परिवहन क्षेत्र में ही 4.5 करोड़ रोजगार सृजित करने का सरकार का लक्ष्य : जयंत चौधरी
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने की इग्नाइट 4.0 की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएसडीसी और मर्सिडीज-बेंज मिलकर 1000 युवाओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले 1000 युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और इंडस्ट्री 4.0 जैसी उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित करना है। इसमें 30 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
शुक्रवार को मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास और उद्यमशीलता केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने इग्नाइट 4.0 की शुरुआत की। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि भारत तेजी से ई-मोबिलिटी और तकनीकी नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य केवल परिवहन क्षेत्र में ही 4.5 करोड़ रोजगार सृजित करने का है, जिनमें से 90 लाख नौकरियां ईवी सेक्टर से जुड़ी होंगी। हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि रोजगार सृजन के लिए भी तैयार करना है। इग्नाइट 4.0 जैसी पहल इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
यह प्रशिक्षण मानव रचना विश्वविद्यालय (दिल्ली-एनसीआर) और एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय (पुणे) में स्थापित दो उन्नत कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम के तहत युवाओं को ईवी सर्विस असिस्टेंट, क्वालिटी कंट्रोल सहायक, प्रोडक्ट टेस्टिंग तकनीशियन और इंडस्ट्री 4.0 तकनीशियन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पहल भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है और देश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कौशल की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।