{"_id":"6af20d24141efa1a1f0f15d9","slug":"govardhan-puja-performed-with-due-rituals-in-sectors-and-housing-societies-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84918-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
अन्नकूट का भोग लगाकर बांटा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोगों ने अपने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम होते ही सेक्टरों और सोसाइटियों में लोग परिवार और पड़ोसियों के साथ एकत्रित हुए। उधर, काफी संख्या में लोग मंगलवार को भी गोर्वधन पूजा करेंगे।
इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने पूजा में भाग लिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी सेहत की कामना की। पूजा के बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। गोवर्धन पूजा को लेकर शहर के विभिन्न सेक्टरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सेक्टर-2, 3, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 31 और 37 सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने घरों के बाहर और निर्धारित स्थानों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार की। शाम को परिवार के सदस्यों ने एक साथ पूजा की। कई जगह पड़ोसियों ने भी सामूहिक रूप से पर्व मनाया। बच्चों में भी पूजा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
सोसाइटियों में भी सामूहिक रूप से हुई पूजा-अर्चना
शहर की आवासीय सोसाइटियों में भी गोवर्धन पूजा की रौनक देखने को मिली। आगमन सोसाइटी, पुरी प्राणायाम, समर पाम, ओमैक्स, पुरी लैवेंडर, पीयूष हाइट्स, रॉयल हेरिटेज, ओजोन, एसआरएस रेजिडेंसी और एसआर पर्ल सहित कई सोसाइटियों में शाम को लोगों ने एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की। सोसाइटियों के परिसर में पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद प्रसाद बांटकर खुशियां साझा की गईं।
विज्ञापन
प्रतिष्ठानों और कारखानों में भी हुई पूजा
गोवर्धन पूजा के साथ शहर में विश्वकर्मा दिवस का उत्साह भी देखने को मिला। कई व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मशीनों, लोहे के उपकरणों, औजारों और वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। वर्कशॉप, कंपनियों और कारखानों में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पूजा कर कामकाज में तरक्की और कारोबार की उन्नति की कामना की। इस दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।