फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Govardhan Maharaj was worshiped with great pomp

Faridabad News: धूमधाम से की गई गोवर्धन महाराज की पूजा

Tue, 14 Nov 2023 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj was worshiped with great pomp
कहीं छोटे तो कहीं बनाई गोवर्धन महाराज की विशाल प्रतिमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर भर में गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। पूजन का समय सायं 6 बजे से आरंभ हुआ और कुछ लोगों ने अपनी सुविधानुसार भगवान गोवर्धन का पूजन किया। इससे पूर्व महिलाओं ने सुबह से ही गोबर इकट्ठा करना शुरू कर दिया और किसी ने अलग तो किसी ने एक जगह मिलकर गोवर्धन की पूजा की। शहरी क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों में गोवर्धन भगवान बनाए। गांवों में सामूहिक रूप से बड़े आकार के सुंदर गोवर्धन बनाए गए।
उदया तिथि को देखते हुए गोवर्धन पूजा दिवाली के बाद एक दिन छोड़कर यानि 14 नवंबर को मनाई गई। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा का विधान है। वैसे शहर में कुछ लोगों ने सोमवार को भी गोवर्धन पूजा कर ली था, लेकिन अधिकतर स्थानों पर मंगलवार के दिन पूजा की गई। बड़खल निवासी लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि उनकी पुत्रवधू अनीता, अन्नु एवं सभी बच्चे मिलकर हर वर्ष सुंदर गोवर्धन बनाते हैं। खील, बतासों, लेस से एवं फूलों से गोवर्धन को सजाया जाता है। इस बार भी उन्होंने विशेष तैयारी की है। शहरों एवं सेक्टरों में लोगों ने छोटे-छोटे गोवर्धन महाराज बनाए, क्योंकि इन जगहों पर एक तो गोबर उपलब्ध नहीं हो पाता, दूसरा जगह का भी अभाव होता है। सैनिक कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि उनके परिजनों ने छोटा-सा गोवर्धन बनाया है और भगवान को 56 भोग लगाए हैं।
विज्ञापन

गांवों से खरीदा गोबर
शहर से लगते गांवों में महिलाएं बेचने के लिए गोबर इकट्ठा कर लेती हैं। जिसे शहर के लोग खरीदकर ले जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने तो गोबर वैसे ही दे दिया, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने गोवर्धन के लिए गोबर इकट्ठा किया हुआ था और आज 10 रुपए किलो तक उन्हाेंने गोबर बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं ने की सामूहिक पूजा

एक नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी-ब्लॉक, एसजीएम नगर स्थित शिव मंदिर आदि में सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की पूजा धूमधाम से की गई। मोहना में धरने पर बैठी महिलाओं ने धरना स्थल पर गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाकर पूजन किया और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पूजा का महत्व
इंद्र भगवान अपनी पूजा करवाना चाहते थे। भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का मान मर्दन करने के लिए गोवर्धन महाराज की पूजा करवाई और ब्रजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा करते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। बृजवासियों ने तभी से गोवर्धन महाराज की पूजा आरंभ कर दी। विशेषकर बृज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है। पूजा का सही समय सायं 6 बजे है।
- पं राकेश तिवारी, सिद्धपीठ काली मंदिर, एनआईटी बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article