फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Goods were also shed in the flood and the shanties were also broken.

बाढ़ में सामान भी बहा और झुग्गियां भी टूट गईं

Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Goods were also shed in the flood and the shanties were also broken.
फरीदाबाद। तीन दिन पहले आई तेज बारिश से अरावली में बसे गांव अनखीर में बना 50 वर्ष पुराना बांध टूट गया था। हालांकि सेव अरावली के संस्था के सदस्यों ने मंगलवार को वन विभाग की सहायता से दोबारा बांध तैयार करवा दिया। लेकिन इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए। कई लोगों की झुग्गियां भी टूट गईं और उनके सामान भी बह गए। इस चौतरफा मार में लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

अनखीर गांव निवासी बबलू तंवर ने बताया कि उनका गांव पहाड़ी की तलहटी में बसा है। लेकिन, उनका घर बांध के नजदीक है। कई साल पहले यहां पत्थरों की खुदाई होती थी। इससे पहाड़ी में खान बन गए। करीब 50 साल पहले पहाड़ी में बारिश के पानी को रोकने के लिए बांध बनाया गया था। बांध का पानी ओवरफ्लो होकर नहर के माध्यम से बड़खल झील तक जाता था।
विज्ञापन

डेढ़ दशक से इस बांध में पानी नहीं आ रहा था। इस माह अच्छी बारिश हुई, जिससे बांध भर गए। इस दौरान इतना पानी भर गया कि इसका 15 से 20 फुट चौड़ा एक हिस्सा ढह गया और पानी गांव में आ गया। पानी के तेज बहाव की वजह से झुग्गियां टूट गई। वहीं काफी लोगों के घरों का सामान भी बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
घर से पास कई साल पुराना बांध बना हुआ था, जो बारिश में पानी के तेज बहाव टूट गया और पानी गांव में घुस गया। पहले तो गांव के लोगों ने बांध को दोबारा बनाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। वन विभाग की सहायता से दोबारा बांध बनाया गया है। - बबलू, अनखीर निवासी
तीन दिन पहले आई बारिश के कारण बांध टूटने से उनकी झुग्गी ढह गई। काफी नुकसान हुआ। घर का सामान भी बह गया। गनीमत है कि जान बच गई। - जमुना देवी, अनखीर निवासी
बांध के पास हम कच्चा मकान बनाकर सालों से रह रहे है। मिट्टी का मकान होने की वजह से टूट गया। छोटा-मोटा सामान पानी में बह गया। अंधेरा होने की वजह से परेशानी और बढ़ गई। - तिजा देवी, अनखीर निवासी

बांध का पानी अगर बड़खल झील की तरफ मोड़ दिया जाए, तो यह परेशानी कम हो जाएगी। ऐसे में लोगों को भी आगे परेशान नहीं होना पड़ेगा। - विशाल तंवर, अनखीर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed