{"_id":"69628b1ff0509da44b0bea07","slug":"golf-tournament-begins-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60021-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गोल्फ टूर्नामेंट की शुरूआत आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गोल्फ टूर्नामेंट की शुरूआत आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित अरावली गोल्फ क्लब में रविवार से गोल्फ टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। जहां पर कुल 60 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें फरीदाबाद के अलावा अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
आयोजकों ने बताया कि गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सबसे ज्यादा 25 से 30 फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इसके अलावा 15 से 18 खिलाड़ियों ने गुरुग्राम और 8 से 10 खिलाड़ियों ने नोयडा से रजिस्ट्रेशन किया है। उन्होंने बताया कि सुबह 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। मुकाबले आठ बजे से शुरू होंगे।