फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gold worth 1.5 crore recovered from Noida office

Faridabad News: नोएडा कार्यालय से डेढ़ करोड़ का सोना बरामद

Sat, 26 Jul 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Gold worth 1.5 crore recovered from Noida office
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अशोक एंक्लेव स्थित राजनीतिक के कार्यालय समेत नोएडा व मुंबई के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड की कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नोएडा के एक ठिकाने से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद किया है।
आयकर विभाग की ओर से रेड की ये कार्रवाई बृहस्पतिवार सुबह शुरू की गई। फरीदाबाद के अशोक एंक्लेव में राष्ट्रीय विकास पार्टी के कार्यालय और अध्यक्ष के घर के अलावा नोएडा व मुंबई के ठिकानों पर रेड की कार्रवाई एक साथ शुरू की गई। आरोप है कि पार्टी को बीते कुछ साल में लगभग 200 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले हैं। आयकर विभाग को शक है कि इतनी बड़ी राशि चंदे में मिलना कोई सामान्य बात नहीं है। विभाग को शक है कि पार्टी की ओर से चुनावी चंदे के नाम पर काले धन को सफेद किया गया है। रेड की ये कार्रवाई आयकर विभाग की फरीदाबाद यूनिट की ओर से अन्य यूनिट की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। इनकी जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। वहीं पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed