फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gold medal for Shiva Narwal in 10m Air Pistol

10 मीटर एयर पिस्टल में शिवा नरवाल को स्वर्ण पदक

Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Gold medal for Shiva Narwal in 10m Air Pistol
शूटर शिवा नरवाल को बधाई देते खेल उप निदेशक गिर्राज यादव। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में फरीदाबाद के शिवा नरवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, करनाल के ही सम्राट राणा दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के साहिल ने तीसरे स्थान हासिल किया। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में लड़कियों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

फाइनल राउंड मुकाबले के प्रथम चार राउंड में शिवा नरवाल सम्राट राणा से पीछे चल रहे थे। इसके बाद शिवा नरवाल का जादू चल गया। पांचवें राउंड में 6-4 से बढ़त बना ली। 11वें राउंड में मात्र दो प्वाइंट का अंतर था। सम्राट राणा 10 और शिवा नरवाल 12 प्वाइंट पर थे। इसके बाद शिवा नरवाल लगातार दो-दो प्वाइंट लेते गए। 13वें राउंड में शिवा नरवाल ने 16 और सम्राट नरवाल 10 प्वाइंट पर ही रहे। इसके साथ ही शिवा नरवाल ने चार प्वाइंट की बढ़त बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के साहिल रहे। उन्होंने तीसरे राउंड में आंध्र प्रदेश के मुकेश को 247.2 और 246.8 प्वाइंट के अंतर से मात दी। दूसरे राउंड में हरियाणा के प्रमोद और यूपी के आदित्य बाहर हो गए। प्रथम राउंड में दिल्ली के सागर और झारखंड के वरुण प्रतियोगिता से बाहर हो गए। प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में कुल 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से आठ बेहतरीन शूटर का चयन किया गया। फाइनल मुकाबले में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

क्वालीफाइंग राउंड में फरीदाबाद के शिवा नरवाल ने 600 अंक में से 588 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहा। सम्राट राणा 583 अंक लेकर द्वितीय, यूपी के साहिल 580 अंक लेकर तृतीय, दिल्ली के साहिल 574 अंक लेकर चौथे, झारखंड के वरुण दूबे 574 अंक लेकर पांचवें, महाराष्ट्र के प्रमाद 574 अंक लेकर छठे, यूपी के वरुण तोमर और आदित्य सातवें स्थान पर रहे। इस मौके पर खेल विभाग के उपनिदेशक गिरीराज सिंह, जिला खेल अधिकारी अनीता भाटिया, शूटिंग कोच मीना, जिम्नास्टिक कोच बलराम और कपिल मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed