फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Goddess Brahmacharini was worshipped on the second day of Navaratri.

Faridabad News: नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

Tue, 13 Oct 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Goddess Brahmacharini was worshipped on the second day of Navaratri.
फरीदाबाद तिकोना पार्क ​स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर में दुसरे नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु ।  - फोटो : 1
शहर के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में आरती, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

एनआईटी-5 स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और संयम की देवी माना जाता है। यही कारण है कि मंदिरों में युवा भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही आरती में शामिल होने के लिए भक्त पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


महारानी वैष्णो देवी मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में भी मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात:कालीन आरती के बाद हवन-यज्ञ का आयोजन करवाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मां ब्रह्मचारिणी की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि मां के इस स्वरूप की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों को धैर्य, संयम और आत्मबल की प्रेरणा मिलती है। हवन में उद्योगपति आरके जैन सहित राहुल, धीरज, रोहित, सुभाष, विकास और अमित ने भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर संस्थान की ओर से प्रतिदिन हवन-यज्ञ और लंगर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीटीआई में गरबा-डांडिया उत्सव

सेक्टर-33 स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) के कॉरपोरेट कार्यालय में नवरात्र की पहली शाम गरबा-डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। गुजराती, बंगाली और बॉलीवुड गीतों की धुन पर प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य हेमंत जैन, प्रधान निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. इंदु माहेश्वरी और निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. वत्सला शर्मा ने मां दुर्गा के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed