फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Glimpse of different cultures seen in full dress rehearsal

फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी विभिन्न संस्कृतियों की झलक

Sun, 24 Jan 2021 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Glimpse of different cultures seen in full dress rehearsal
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित परेड मैदान में रविवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों की झलक बिखेरी। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने सबसे पहले युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) सतपाल यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के 26 जनवरी 1950 से लागू होने के साथ ही देश स्वतंत्र गणराज्य बना। इसके साथ ही देश में कानून राज स्थापित हुआ। इस बार खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह सुबह 9:58 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि युद्ध स्मारक पर पुष्प अर्पित करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम मोहित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सूर्य नमस्कार, योगा परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। वहीं सफल आयोजन के संबंध में अधिकारियों व टीम इंचार्ज को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रम की प्रस्तुति समारोह में होनी है, उसकी गुणवत्ता व समय पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों का अनुशासन समारोह की समाप्ति तक बना रहे व किसी भी कार्यक्रम में ज्यादा अंतराल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 टुकड़ियां करेंगी परेड
परेड का नेतृत्व एसीपी रमेश गुलिया करेंगे। इसमें 12 टुकड़ियां शामिल होंगी। हरियाणा पुलिस पुरुष टीम के इंचार्ज पीएसआई नरेश कुमार, होम गार्ड की टुकड़ी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एनसीसी टुकड़ी के इंचार्ज कैडेट सागर हुड्डा, सेंट जॉन ब्रिगेड की टुकड़ी के इंचार्ज कमांडर रवि कुमार मिश्रा, सेंट जॉन ब्रिगेड (कन्या) टुकड़ी की कमांडर सीमा, स्काउट्स गाइड्स टीम के इंचार्ज सुमित यादव व कन्या स्काउट्स गाइड्स की इंचार्ज विनीता हैं। गाइड टुकड़ी की इंचार्ज ग्रुप कैप्टन पिंकी, हिंदुस्तान स्काउट्स के इंचार्ज कैप्टन अंकुर, हिंदुस्तान गाइड की इंचार्ज कैप्टन यशोदा हैं जबकि प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन अमन कर रहे हैं।

तीन स्कूलों के छात्र देें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के लिए छह स्कूलों में से तीन का चयन किया गया है। हरियाणवी नृत्य के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3, गुजराती नृत्य के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 व राजस्थानी नृत्य के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद की टीमों को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed