फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   give important information to the farmer regarding their crop

किसानों को दी आधुनिक सिंचाई पद्धति की जानकारी

Fri, 26 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
give important information to the farmer regarding their crop
बल्लभगढ़। एनटीपीसी की ओर से शुक्रवार को सरपंच और किसानों के लिए कृषि एवं पशुपालन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। बागवानी एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से यह आयोजन परियोजना के आसपास के गांवों में हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि से संबंधित आधुनिक खेती, ओर्गेनिक खेती, आधुनिक सिंचाई पद्धति, फसलों की रख-रखाव, पशुओं की देखभाल पर जानकारी देना और जागरूक करना था।
विज्ञापन

कार्यशाला में हॉर्टिकल्चर विभाग के डॉक्टरों ने किसानों को जैविक खेती करने के तरीके बताएं। उन्होंने कृषि में प्रयोग होने वाले आधुनिक यंत्रों एवं औजारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। किसानों से उन्होंने आधुनिक खेती करने पर विशेष जोर दिया और बताया कि आज के समय में आधुनिक खेती किस तरह से किसानों के भविष्य को बादल रही है। कृषि में आधुनिक पद्धति को अपनाकर किसान स्वयं को समृद्ध बना सकते हैं।
विज्ञापन

पानी की कमी को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने सिंचाई के नए-नए तरीके बताए और बताया कि कम पानी से भी बेहतर सिंचाई कर अच्छी फसल प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। इसमें किसानों को पशुपालन पर भी व्याख्यान दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न गांवों से लगभग 35 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पशुपालन और डेयरी विभाग की उपनिदेशक डॉ. नीलम आर्य, एसडीओ, पशुपालन बल्लभगढ़ डॉ. रणवीर, डिस्ट्रिक्ट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर डॉ. रमेश, बागवानी विकास अधिकारी डॉ. सुरेश एवं एनटीपीसी से चिन्नानन रवि, मुख्य महाप्रबंधक फरीदाबाद, असीम जैन, महाप्रबंधक-एसएससी, एसके चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), रजनीश कुमार खेतान, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं वरिष्ठ अधिकारिगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed