{"_id":"6887d7e17476ba32f2072bed","slug":"girlfriend-was-forcing-him-for-marriage-so-he-killed-her-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48067-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका इसलिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शादी के लिए दबाव बना रही थी प्रेमिका इसलिए कर दी हत्या
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में किया खुलासा, 10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होटल के कमरे में प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या के मामले में गिरफ्तार दीपक को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी दीपक दिल्ली बदरपुर के मोहन बाबा नगर का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दीपक का शिब्बा के साथ करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिब्बा उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी कारण उसको रास्ते से हटाने के लिए 24 जुलाई को वह शिब्बा को आईपी कालोनी स्थित एक होटल पर गया और वहां चुन्नी से गला घोंट हत्या कर भाग गया।
पुलिस के पास ये मामला शुक्रवार 25 जुलाई की दोपहर को आया था। आईपी कॉलोनी के होटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर मौजूद युवक-युवती जवाब नहीं दे रहे। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो युवती बैड पर मृत पड़ी थी। उसकी पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी शिब्बा के तौर पर हुई। जांच में पता चला कि 24 जुलाई की शाम को युवती दीपक नामक युवक के साथ यहां आकर ठहरी थी। मृतका के परिवार से सूचना दी गई तो उसकी मां ने पुलिस को बयान दिया। इसमें कहा गया कि शिब्बा 24 जुलाई की सुबह 10:30 बजे फरीदाबाद एनआईटी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। फिर अगले दिन उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। सेक्टर-31 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कर अब दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।