फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl riding scooter dies due to collision with trolley

Faridabad News: ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

Sat, 07 Sep 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girl riding scooter dies due to collision with trolley
फरीदाबाद। कृष्णा नगर सेक्टर-22,23 रोड पर एक ट्राले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर निवासी पायल संजय कॉलोनी में दुकान चलाती थीं। शनिवार सुबह स्कूटी से दुकान पर जा रही थीं। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। उनकी स्कूटी में सेक्टर-22, 23 रोड पर ट्राले ने साइड मार दी। इससे पायल सड़क पर गिर गईं और ट्राला उनके ऊपर से निकल गया। चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed