फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl raped in the name of getting work in TV, accused arrested from Dehradun after complaint

टीवी में काम दिलाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Girl raped in the name of getting work in TV, accused arrested from Dehradun after complaint
फरीदाबाद। टीवी सीरियल में काम दिलाने और शादी का झूठा वादा कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को कई महीनों तक अपने झांसे में फंसाए रखा। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव कायस्थ सहरसा बिहार का निवासी अमृत सिन्हा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। आरोपी की मुलाकात उससे यूपी में हुई थी। दोनों ने फोन पर बातचीत शुरू कर दी। उसने युवती को बताया कि वह फिल्म निर्माता है और उसको टीवी सीरियल में काम दिलाने का झांसा दिया। युवती को उसकी बातों पर यकीन हो गया। उसने युवती को दिल्ली बुलाया। दो दिसंबर को वह दिल्ली आ गई। यहां अमृत ने उससे शादी करने की बात कही। 5 दिसंबर को आरोपी युवती को फरीदाबाद के एनआइटी स्थित एक गेस्ट हाउस में लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। उसने युवती का भी नंबर ब्लॉक कर दिया। अपने साथ हुए धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने 13 दिसंबर को कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी। जांच के दौरान थाना प्रभारी हुकुमचंद ने महिला इंस्पेक्टर रितु के नेतृत्व में एक टीम देहरादून रवाना कर दी। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed