{"_id":"640a1141c2404c828d022475","slug":"girl-raped-by-threatening-to-make-photo-viral-faridabad-news-c-1-1-330037-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
- ओयो होटल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने फूफा सहित 3 के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। फूफा पर युवती ने ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि करीब 4 साल पहले वह बुआ के घर रहने के लिए गई थी। बाथरूम में नहा रही थी कि तभी फूफा ने फोटो खींच दी और वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
25 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुआ के घर आती-जाती रहती थी। उसके फूफा उस पर बुरी नजर रखते थे और अश्लील तरीके से छुआ करते थे। चार साल पहले फूफा ने नहाते समय उसकी नग्न फोटो खींच ली। उसी फोटो से ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि आरोपी उसे 16 सितंबर 2022 को बड़खल स्थित ओयो होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने 17 सितंबर 2022 को अपने परिवारवालों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। आरोप है कि फूफा ने लिखित में दिया कि आगे कभी युवती को परेशान नहीं करेगा। कुछ समय बाद आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगा। जिस पर युवती ने परिवारजनों को बता दिया। 6 मार्च 2023 को फिर से पंचायत हुई। इस पंचायत में युवती के परिवारवालों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए धमकी दी। युवती ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आदर्श नगर थाने में युवती और परिवार वालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोपी का कहना है कि साल 2010 में साले व उसके भाई ने मकान बनाने के लिए करीब 15 लाख उधार लिए थे। एक साल बाद वापस मांगे तो दोनों ने कहा कि छेड़छाड़ का केस दर्ज करा देंगे। बाद में कुछ लोगों ने बातचीत के लिए बुलाया और मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने 14 हजार और सोने की चेन छीन ली थी।