{"_id":"675725d6e91332ae0305e6e4","slug":"geeta-mahotsav-students-enthralled-with-cultural-presentation-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-34578-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मोहा मन
विज्ञापन
एनआईटी विधायक ने यज्ञ में आहुति डालकर महोत्सव का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्टाॅल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी के कन्वेंशन हॉल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का पहले दिन हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एनआईटी विधायक सतीश फागना ने यज्ञ में आहुति डालकर महोत्सव की शुरूआत की। महोत्सव में गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए गए। इसके साथ ही शहर के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया।
विधायक ने महोत्सव में लगी स्टालों पर जाकर उनका उद्घाटन कर अवलोकन किया। इसके बाद हॉल में बैठे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है। विश्व में सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान का ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है।
इसके बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य में गीता महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गीता हमें जीना सिखाती है। इस मौके पर एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त द्विजा के साथ विभिन्न उद्योगपति एसोसिएशन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
सामाजिक समरसता का संदेश दिया
गीता महोत्सव की शुरुआत में विख्यात कलाकार प्रदीप जेल पुरिया ने गीता थीम के साथ सामाजिक समरसता का संदेश देते लोक गीतों से महोत्सव को शोभायमान किया। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने मंच संचालन किया। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
-- -
आज उपस्थित रहेंगे बल्लभगढ़ विधायक
तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन 10 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में उपायुक्त विक्रम सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।