{"_id":"673ce5999dca32dc7f017f64","slug":"geeta-jayanti-program-started-at-school-level-faridabad-news-c-24-1-gr11004-110009-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूल स्तर पर गीता जयंती कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूल स्तर पर गीता जयंती कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
हथीन। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रदेश भर के स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। शिक्षक रविन्द्र दीक्षित ने बताया महोत्सव में छात्र अलग-अलग विधा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव को लेकर हथीन उपमंडल के स्कूलों में बच्चों के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेंगे। 25 नवंबर को खंड स्तरीय कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हथीन में होगा। इसको लेकर स्कूलों में तैयारियां करवाई जा रही है।
उपमंडल के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र पहले खंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खंडस्तर पर विजेता छात्र जिलास्तर पर हिस्सा लेंगे। जिलास्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तर पर होने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र गीता श्लोकच्चारण, निबंध लेखन, भाषण सहित अन्य विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे। इसको लेकर स्कूलों में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू की गई है। ये प्रतियोगिताएं 24 नवंबर तक आयोजित होगी। 25 नवम्बर को खण्ड स्तरीय कार्यक्रम होगा। खंड शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल स्तरीय कार्यक्रम 24 नवंबर तक आयोजित होंगे। विद्यालय, खंड, जिलास्तर पर विजेता बच्चे राज्य स्तरीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगे। ब्यूरो