फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gathering of auto-rickshaw drivers at the ESIC Hospital gate.

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल गेट पर ऑटो चालकों का जमावड़ा

Mon, 18 May 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gathering of auto-rickshaw drivers at the ESIC Hospital gate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऑटोरिक्शा चालकों की वजह से लगातार अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। अस्पताल गेट के बाहर सड़क किनारे बड़ी संख्या में ऑटो खड़े रहते हैं और चालक वहीं सवारियां बैठाने व उतारने का काम करते हैं। इससे अस्पताल के बाहर अक्सर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। गेट के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े ऑटोरिक्शा मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस की आवाजाही में बाधा बन रहे हैं। कई बार मरीजों को अस्पताल परिसर में प्रवेश करने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। सेक्टर-52 निवासी मनोज ने बताया कि उनकी मां के घुटनों का ऑपरेशन हुआ था और उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल आना पड़ता है लेकिन गेट पर जाम जैसी स्थिति से काफी परेशानी होती है। वहीं एनआईटी निवासी राकेश ने बताया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मुख्य गेट पर जाम में फंसना पड़ा। वहीं कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही सुचारु रखने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed