फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gas pipeline breaks in Sector-82, major accident averted

Faridabad News: सेक्टर-82 में गैस की पाइपलाइन टूटी, बड़ा हादसा टला

Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline breaks in Sector-82, major accident averted
पार्क ग्रेंड्यूरा सोसाइटी के बाहर जेसीबी से खुदाई के दौरान हुई गैस लीक, मौके पर मची अफरा-तफरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रेंड्यूरा सोसाइटी के बाहर सोमवार को रोड निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा टल गया। बीपीटीपी की ओर से फायर टेंडर रोड बनाने के लिए खुदाई कर रही जेसीबी ने गलती से गैस पाइपलाइन तोड़ दी, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। मौके पर गैस की तेज गंध फैलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि उन्होंने जेसीबी ऑपरेटरों को कई बार आगाह किया कि जिस जगह खुदाई की जा रही है, वहां से अडानी गैस की पाइपलाइन गुजरती है। उन्होंने अनुरोध किया कि गैस कंपनी के कर्मचारियों के आने तक खुदाई रोक दी जाए, लेकिन जेसीबी चालक नहीं माने। उनका कहना था कि मशीन प्रति घंटे के हिसाब से बुलाई गई है और वे सावधानी से खुदाई करेंगे।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए प्रधान सतीश भटनागर ने बताया कि खुदाई के दौरान अचानक पाइपलाइन टूट गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति को भांपते हुए सतीश भटनागर ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां और गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गैस लीकेज को नियंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में करीब तीन हजार लोग रहते हैं। समय रहते कार्रवाई न की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed