फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage remains lying at the main gate of the school, a problem

Faridabad News: स्कूल के मुख्य गेट पर पड़ा रहता है कूड़ा, परेशानी

Fri, 01 Dec 2023 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Garbage remains lying at the main gate of the school, a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, जगह-2 कूड़े के ढेर पड़े हुए दिखाई देते हैं। शिक्षा का केंद्र कहे जाने वाले सरकारी एवं निजी स्कूल के मुख्य गेट पर भी कूड़ा पड़ा रहता है। बिना शुद्ध वातावरण के बच्चे किस प्रकार शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।
दो दिन पूर्व शहर में आए मुख्यमंत्री ने कूड़ा उठवाने के मामले में ढिलाई बरतने पर एक जेई को निलंबित किया था। बावजूद, इसके शहर के हालात नहीं सुधरे हैं। जगह-2 कूड़े के ढेर में गोवंश मुंह मारते हुए दिखाई दे जाएंगे। शहर के बीच एनआईटी एक मार्केट में स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के सामने हर समय कूड़े का ढेर लगा रहता है। इस बाबत स्कूल प्रशासन एवं आसपास के लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन लोग अपने घरों का कूड़ा यहां पर डालने से बाज नहीं आते। सड़कों पर या अपने घरों के बाहर कूड़ा फेंकने की बजाय लोगों को कूड़ा उठाने वाली ईकोग्रीन कंपनी की गाड़ी में कूड़ा डालना चाहिए। लोगों के आपसी सहयोग से शहर को कूड़ा मुक्त करन में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारी शहर में कई जगह नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते यह समस्या विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन

एनआईटी एक स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने आती है, लेकिन लोग बार-2 यहां कूड़ा फेंक जाते हैं। किसी को मना करते हैं, तो वो झगड़ा करने को तैयार रहते हैं। - कुलवंत सिंह, एनआईटी एक निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सख्ती के शहर के लोग सुधरते नहीं हैं। अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर या स्कूल के गेट के सामने फेंकने वालों पर जुर्माना सहित अन्य सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। - जोगेन्द्र सिंह, एनआईटी एक निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed