फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   garbage piles in the market, no solution after complaint

बाजार में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

Tue, 09 Feb 2021 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
garbage piles in the market, no solution after complaint
फरीदाबाद सेक्टर 28 मार्केट में पड़ी गंदगी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 स्थित गृह निवास के समीप स्थित बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दुकानों के पीछे मिट्टी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों का आरोप है बाजार की समस्या को लेकर कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-28 मार्केट में करीब 100 दुकान है। इनमें कपड़ों से लेकर रोजमर्रा के सामानों सहित रेस्तरां आदि खुले हुए हैं। सेक्टर की सबसे बड़ी मार्केट होने के कारण हजारों लोगों का आना जाना होता है। आलम यह है कि यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दुकानों के पीछे मिट्टी पड़ी हुई है। फुटपाथ टूट गए हैं। ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में दुकानों के साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है कि जब बाजार से चंद कदमों की दूरी पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का घर और कार्यालय दोनों है। रोजाना केंद्रीय राज्यमंत्री का मार्केट के रास्ते से आना जाना होता है। दुकानदारों ने बताया कि एक साल में पांच बार शिकायत दे चुके हैं। उनकी मांगों को हर बार अनदेखा कर दिया जाता है। आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को नेता और अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। समस्या को लेकर उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम फरीदाबाद को भी शिकायत दी। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed