{"_id":"6a0dea6905632de9c40b8ca8","slug":"garbage-fire-near-mohana-bus-stand-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70449-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना बस अड्डे के पास कूड़े में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना बस अड्डे के पास कूड़े में लगी आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना बस अड्डे से गोपी खेड़ा गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े के ढेर में आग लग गई। इस कारण आसपास से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर धुआं फैलने से वाहन चालकों को भी दिक्कत हुई और लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।
स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि पंचायत द्वारा लंबे समय से गांव का कूड़ा सड़क किनारे ही डलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में बना कूड़ा घर बंद पड़ा हुआ है और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी पूरी तरह ठप है। इसके चलते लोग और सफाई कर्मचारी सड़क किनारे ही कूड़ा डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।