फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gang misdeed with woman in a moving car in Faridabad accused threw her on road

हरियाणा में निर्भया जैसी हैवानियत: चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को सड़क पर फेंक कर भागे

Tue, 30 Dec 2025 09:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Dec 2025 09:42 PM IST
सार

देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

विज्ञापन
gang misdeed with woman in a moving car in Faridabad accused threw her on road
फरीदाबाद में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : adobe stock

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद कोतवाली थाना इलाके में 28 साल की महिला को कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां से नाराज होकर घर से निकली महिला को कार सवार दो युवकों ने गंतव्य तक छोड़ने के बहाने कार में बैठाया। आरोप है कि दो घंटे से अधिक समय तक आरोपियों ने महिला को कार में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाया। देर रात लगभग 3 बजे महिला को एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल के पास चलती कार से फेंककर आरोपी कार भगा ले गए। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

सीसीटीवी जांच रही पुलिस
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली के घर जाने की कही बात
पीड़िता महिला फरीदाबाद की ही रहने वाली है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। पीड़िता ने कहा था कि सहेली के घर से 2-3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। देर रात लगभग 12 बजे महिला दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को कल्याणपुरी चौक की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले जाने लगे।

विज्ञापन

चलती कार से पीड़िता को फेंका
फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से आगे जाकर एक आरोपी कार चलाता रहा जबकि दूसरे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। लगभग दो घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे। महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपियों से बच नहीं सकी। देर रात करीब 3 बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंका और निकल गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे व अन्य हिस्सों पर चोट लगी। उसके चेहरे पर टांके लगाए गए हैं। 

डॉक्टरों ने किया दिल्ली रेफर
देर रात पीड़िता ने अपनी बहन को कॉल कर इस बारे में बताया। बहन मौके पर पहुंची तो देखा कि पीड़िता बदहवास हालत में थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन परिजनों ने फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed