फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang looting hard earned money by luring people into drug trap

Faridabad News: नशे के जाल में फंसाकर गाढ़ी कमाई लूट रहा गैंग

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gang looting hard earned money by luring people into drug trap
- दवा और रसायन का इस्तेमाल कर दिमाग को सुन्न कर देते हैं आरोपी
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। शहर में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो महिला व बुजुर्गों को ‘नशे या सम्मोहन के जाल’ में फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई को लूटने में लगा है। गिरोह के सदस्य महंगे आभूषण, ज्यादा नकदी साथ ले जाने वालों को टारगेट करते हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। पिछले 15 दिनों के भीतर ही आरोपियों ने शहर में चार वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी इतने शातिर हैं कि अपने शिकार को ठगी के काफी देर तक भी ये महसूस नहीं होने देते कि आखिर उसके साथ हुआ क्या था। क्राइम ब्रांच की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन गिरोह अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

-

रसायन व दवाओं के इस्तेमाल से दिमाग को करते हैं सुन्न
दरअसल आरोपी एक खास तरह के रसायन व दवा का इस्तेमाल करते हैं जिसे सूंघने के बाद व्यक्ति का दिमाग कुछ समय के लिए सुन्न हो जाता है। व्यक्ति का शरीर काम कर रहा होता है, लेकिन सोचने समझने की शक्ति काम करना बंद कर देती हैं। इसके बाद व्यक्ति वही करता है जो ठग कहते हैं। जब तक दवा का असर खत्म होता है आरोपी दूर जा चुके होते हैं। मशहूर जादूगर सीपी यादव ने बताया पानी की तरह दिखने वाली ये दवा दिल्ली के कुछ इलाकों में आसानी से उपलब्ध है। इसे सूंघने के बाद पीड़ित को लगता है कि सामने वाला जो कह रहा है वह सही है। जादू का खेल दिखाने के दौरान इस दवा को अपनी अंगुली में लगाकर सामने वाले के माथे, चेहरे, कान की पिछले हिस्से या गाल पर हल्का का टच किया जाता है। इसके बाद व्यक्ति वैसा ही करता है जैसा उसे कहा जाता है।
विज्ञापन

-
20 दिनों में चार घटनाओं को दिया अंजाम
01-ठगों ने 16 फरवरी को सेक्टर-19 में एक महिला से गुरुग्राम जाने का रास्ता पूछने के बहाने बातों में फंसा उलझाकर आभूषण उतरवा लिए। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद निवासी माधुरी ओल्ड फरीदाबाद बाजार में सामान लेने गई थी। रास्ते में एक अनजान युवक ने उन्हें रोक लिया और गुरूग्राम जाने का रास्ता पूछने लगा। देखते ही देखते तीन एक महिला और दो अन्य युवक आ गए और बातों में उलझाकर माधुरी से आभूषण उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
02- दूसरे मामले में एसजीएम नगर निवासी मूर्ति देवी से एनआईटी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास दो महिला व दो पुरुषों ने कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला जब होश में आई तो कान से सोने की बालियां और पर्स से 550 रुपये गायब थे।

-
03- तीसरे मामले में नंगला एन्क्लेव पार्ट एक निवासी सुभाष शर्मा (68) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया नौ फरवरी की दोपहर वह अपनी नाती को जवाहर कॉलोनी स्थित स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। मार्बल की दुकान के पास एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बातों में लगा लिया। देखते ही देखते आरोपी उनके हाथ से अंगूठी निकालकर ले गया।

-
04-तीन फरवरी को भूड़ काॅलोनी निवासी वरीसा बेगम नाम की महिला से एक युवक ने गाजियाबाद जाने का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। महिला का दावा है उसे सम्मोहित कर आरोपियों ने करीब सात लाख रुपये कीमत के आभूषण उतरवा लिए।
-

वर्जन-

आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगा रखी हैं। आरोपी किस तरह वारदात को अंजाम देते हैं ये आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पता लगेगा। अंदेशा है कि आरोपी किसी तरह की बेहोशी वाली दवा का प्रयोग कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


-अमन यादव - एसीपी क्राइम



-
ये नहीं लगाना है...

नोट-क्लोरोफाॅम, क्लोविन और इसी तरह के साल्ट की जुड़ी दवाएं जिन्हें बेहोश या अचेत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गलत इस्तेमाल के लिए दवा का नाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed