फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang defrauding people under the pretext of marriage busted; five arrested, including a husband and wife.

Faridabad News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पति-पत्नी समेत पांच पकड़े

Sat, 04 Jul 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gang defrauding people under the pretext of marriage busted; five arrested, including a husband and wife.
-फर्जी रिश्तेदार बनकर रचते थे साजिश, कोई चाचा तो कोई काका और भाई बनकर जीतते थे भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादी कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने खुलासा किया है। अपराध शाखा ने सूचनाओं के आधार पर तीन जुलाई को अलीगढ़ में दबिश देकर आरोपी दानिश चमन, उसकी पत्नी महविश दानिश, सचिन, संजीव और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी रिश्तेदार बनकर शादी तय करते थे और रस्मों व शादी की तैयारियों के नाम पर रुपये लेकर भाग जाते थे। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं गिरोह की कथित मास्टरमाइंड महिला रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इन आरोपियों ने ही नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को भी अपना शिकार बनाया था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार थाना सारन में राजकुमार पांचाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित बंटी उर्फ अविनाश उसे रिश्ता कराने के बहाने अलीगढ़ ले गया। वहां दो-तीन युवतियां दिखाई गईं, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में उसके मोबाइल पर पूजा नाम बताकर एक युवती का फोटो भेजा गया, जिसे उसने पसंद कर लिया।पांच सितंबर 2025 को आरोपी महिला रानी उर्फ लक्ष्मी कथित युवती और अन्य आरोपियों के साथ फरीदाबाद स्थित शिकायतकर्ता के घर पहुंची। वहां महविश दानिश को पूजा और परिवार का सदस्य बताकर परिचय कराया गया। आरोपी प्रदीप ने खुद को युवती का चाचा, संजीव ने काका, सचिन ने बिचौलिया और दानिश चमन ने भाई बताया। टीका रस्म के नाम पर शिकायतकर्ता से 11 हजार रुपये लिए गए। अगले दिन शादी की तैयारियों का हवाला देकर 30 हजार रुपये और ले लिए गए व सात सितंबर को अलीगढ़ के एक मंदिर में शादी कराने की तारीख तय कर दी गई। शिकायतकर्ता तय तारीख पर मंदिर पहुंचा, लेकिन वहां न तो कथित दुल्हन पहुंची और न ही उसके परिजन। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महविश दानिश पहले भी शादी के नाम पर ठगी के दो मामलों में जेल जा चुकी है, जबकि आरोपी प्रदीप भी अलीगढ़ और डासना में ऐसे ही मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब गिरोह की कथित मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed