फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   G20 will be glimpsed in regional youth function

Faridabad News: क्षेत्रीय युवा समारोह में मिलेगी जी-20 की झलक

Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
G20 will be glimpsed in regional youth function
समारोह में 43 कार्यक्रमों का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में 26 अक्तूबर से आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा समारोह में बेहतर प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय स्तर पर कलाकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें फरीदाबाद, झज्जर और पलवल के करीब 40 टीमें हिस्सा लेंगी। युवा समारोह में रंग मंच संगीत नृत्य साहित्य तथा ललित कलाओं सहित 43 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में जी-20 की झलक देखने को मिलेगी। उसी अनुसार तैयारियां की जा रही है।
जिले के सरकारी और गैर सरकारी करीब 40 महाविद्यालय के कलाकार युवा समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके लिए महाविद्यालयों में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान महाविद्यालयों के छात्र क्षेत्रीय युवा समारोह में बेहतर प्रदर्शन के रोजाना 8-10 घंटे मेहनत कर रहे है। महाविद्यालयों में आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम ही तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा समारोह में हिस्सा लेंगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय में 26 अक्टूबर से तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
क्षेत्रीय युवा समारोह में हिस्सा लेने वाले टीम का चयन टैलेंट हंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम का किया जाएगा। सभी महाविद्यालयों में टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, कार्यक्रम प्रभारी, खेड़ी गुजरान राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed