फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   From January 1 on the Kovin app, the slot book will also be done from the school ID.

तैयारी : एक जनवरी से कोविन एप पर स्कूल आईडी से भी होगा स्लॉट बुक

Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
From January 1 on the Kovin app, the slot book will also be done from the school ID.
From January 1 on the Kovin app, the slot book will also be done from the school ID.
फरीदाबाद। जिले में तीन जनवरी से किशोरों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे। लिहाजा इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आज से शुरू हो जाएगा। बच्चे व उनके अभिभावक कोरोना से बचाव के टीके के लिए कोविन एप पर स्कूल आईडी, आधार कार्ड व कोई फोटो पहचान पत्र के साथ स्लॉट बुक करा सकते हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में करीब ढाई लाख बच्चे 15 से 18 साल की उम्र के बीच के हैं। इन्हें सरकारी संस्थानों व निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाए जाएंगे। यह वैक्सीन उन्हीं बच्चों को लगाई जाएगी, जिनका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ हो। विभाग तैयारी कर रहा है। जिले में इस समय 82 सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा रह हैं। अभिभावक इसको लेकर एक जनवरी से कोविन एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेेेशन कर, स्लॉट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 लाख सिरिंज अस्पताल में पहुंची
बल्लभगढ़। सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि करीब तीन लाख वैक्सीन की डिमांड भेजी हुई है। इसमें से दो लाख को कोविशील्ड वैक्सीन है। वहीं, एक लाख को कोवैक्सीन है। बच्चों को दोनों वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन को लगाने के लिए बीके अस्पताल में 5 लाख सिरिंज अस्पताल में पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। तीन जनवरी को विभिन्न सेंटरों पर बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के करीब 30 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ. एके पांडे ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम की उपायुक्त जितेंद्र यादव के साथ तीन जनवरी को लगने वाली बच्चों की वैक्सीन को मीटिंग का आयोजन किया गया। स्कूलों में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीमों का गठन किया जा रहा है। टीम में एक मेडिकल ऑफिसर के साथ-साथ इमरजेंसी में इस्तेमाल की जाने वाली मेडिसिन भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कौन सी आईडी की जरूरत
- बच्चों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड जैसे प्रूफ नहीं होते।
- इसलिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन उनके आधार कार्ड से किया जाएगा।
- आधार कार्ड न होने पर रजिस्ट्रेशन स्कूल आईडी कार्ड से भी हो सकता है।
- ऑनलाइन के अलावा सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
- बच्चों के खुद के फोन नंबर से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- उनके माता-पिता के फोन नंबर से भी किया जा सकता है।
- एक फोन से चार लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए नए नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed