फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friends beat him to death and dumped his body in the bushes.

Faridabad News: दोस्तों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, झाड़ियों में फेंका शव

Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Friends beat him to death and dumped his body in the bushes.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मच्छगर के रहने वाले व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। वह एक अक्तूबर की शाम को अपने दो दोस्तों के साथ घर से गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार शाम को शव को कब्जे में लेकर दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान गांव मच्छगर निवासी 45 वर्षीय प्रेमपाल ऊर्फ पाल के रूप में हुई है । मृतक वाहन चलाने का काम करता था। वह अपने माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटे के साथ रहता था। पुलिस जांच में पता चला कि 1 अक्तूबर की रात प्रेमपाल अपने दो दोस्तों हरिचन्द्र और हनीश के साथ बाइक पर घर से गया था। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह 15-20 मिनट में लौट आएंगे, लेकिन वह घर नहीं लौटा। पिता सुक्खन लाल की शिकायत पर 3 अक्तूबर की रात को परिवार के लोगों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईएमटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें प्रेमपाल दो युवकों के साथ कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान हरिचन्द्र और हनीश के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो उन्होंने बताया कि प्रेमपाल की लात-घूसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को आईएमटी स्थित इंडियन ऑयल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। उनकी निशानदेही पर रविवार रात को पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था प्रेमपाल

परिजनों के अनुसार प्रेमपाल के दो बच्चे हैं । बच्चों में बेटी सबसे बड़ी है । बेटा छोटा है। वह बेटी की शादी करने की तैयारी कर रहा था । साथ ही उसके लिए लड़का ढूंढ रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed